तोरपा. थाना क्षेत्र के डोड़मा फूलकु नदी स्थित एक पुराना कुआं से गुरुवार को एक युवक पंकज महतो (39) का शव तोरपा पुलिस ने बरामद किया. वह डोड़मा तेली टोला का रहनेवाला था. मिली जानकारी के अनुसार वह घर से अलग नदी के पास ही पुराने सरकारी क्वार्टर में रहता था. सूचना पाकर थाना प्रभारी मुकेश यादव, सब इंस्पेक्टर रोशन खाखा आदि घटनास्थल पहुंचे. शव को कुआं से निकलवा कर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया. इस संबंध में तोरपा थाना में मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है.
कुआं से युवक का शव बरामद
पुराना कुआं से गुरुवार को एक युवक पंकज महतो (39) का शव तोरपा पुलिस ने बरामद किया.
