अपने को प्रभु यीशु को समर्पित करें : फा जेम्स धान

प्रखंड में गुड फ्राइडे के अवसर पर शुक्रवार को विभिन्न गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की गयी.

प्रतिनिधि, तोरपा.

प्रखंड में गुड फ्राइडे के अवसर पर शुक्रवार को विभिन्न गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की गयी. प्रभु यीशु मसीह के क्रूस पर बलिदान की स्मृति में श्रद्धा और भक्ति के साथ गुड फ्राइडे मनाया गया. प्रार्थना के दौरान गिरजाघरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. लोगों ने उपवास रखकर प्रार्थना की और प्रभु के बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया. आरसी चर्च तोरपा में पुण्य शुक्रवार की धर्म विधि फादर जेम्स धान की अगुवाई में संपन्न किया गया. उन्होंने अपने प्रवचन में कहा कि आज प्रभु यीशु के साथ क्रूसीत होने का आनंद लीजिये. प्रभु यीशु ने सभी समुदाय की भलाई के लिए अपने प्राण त्याग दिये. उन्होंने कहा कि हम अपने को प्रभु यीशु को समर्पित करें तथा उस पर अपना विश्वास प्रकट करें. प्रवचन के बाद असहाय, दीन, दुखियों, सैनिकों, देश के नेताओं तथा विश्व शांति के लिए निवेदन चढ़ाया गया. इसके बाद क्रूस की उपासना कर उसे चूमा गया. श्रद्धालुओं ने बारी-बारी से क्रूस को चूमा. धर्मविधि संपन्न कराने में पल्ली पुरोहित फादर हीरालाल हुनी पुर्ति, फादर इमानुएल बागे, फादर गब्रिएल सुरीन, फादर जॉन तोपनो, फादर रवि पॉल एक्का, फादर अनिल बिलुंग, फादर विल्फ्रेड बागे, फादर तेज कुमार लिंडा, मनीष बारला, अजय केरकेट्टा आदि ने सहयोग किया. उदघोषक की भूमिका फादर अगापित डुंगडुंग ने निभायी. गाना का संचालन युवा संघ ने किया. मौके पर सिस्टर जोर्जिन, सिस्टर माता प्रसिंता तोपनो, अलमा बिलुंग, सिस्टर मरियलेना, प्रचारक आनंद मसीह तोपनो, सहायक प्रचारक विलियम डांग, काथलिक सभा के प्रीतम तोपनो, महिला संघ की विमला तोपनो, सरोज तोपनो, सीमा लुगून आदि उपस्थित थे.

गुड फ्राइडे पर गिरजाघरों में हुई विशेष प्रार्थनाB

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SATISH SHARMA

SATISH SHARMA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >