गुफू गांव में तीनों शवों का किया गया अंतिम संस्कार
Copied link
प्रखंड के गुफू गांव में गुरुवार को तालाब में डूबने से तीन बच्चों की मौत के बाद शुक्रवार को शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया.
प्रतिनिधि, तोरपा.
प्रखंड के गुफू गांव में गुरुवार को तालाब में डूबने से तीन बच्चों की मौत के बाद शुक्रवार को शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया. मासूमों की अर्थियां एक साथ उठने हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गयी और हर आंख नम हो गयी. बच्चों के माता-पिता व परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. बच्चों के अंतिम संस्कार में आसपास के गांव के लोग भी जुटे थे. जिप सदस्य सुशांति कोनगाड़ी, मुखिया शिशिर तोपनो, विधायक सुदीप गुड़िया की पत्नी अनीता कंडुलना, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष रुबेन तोपनो, जोलेन बारला आदि बच्चों के मिट्टी कार्यक्रम में शामिल हुए. इसके पूर्व जिप अध्यक्ष मसीह गुड़िया, प्रमुख रोहित सुरीन भी सांत्वना देने उनके घर पहुंचे. मालूम हो कि गुरुवार को तालाब में डूबने से गुफू बड़का टोली निवासी सुमन गुड़िया के बेटे निमिसन गुड़िया (आठ), जइसन गुड़िया (10) तथा हेरमन गुड़िया का बेटा डेविड गुड़िया (छह) की मौत हो गयी थी.
विधायक सुदीप गुड़िया ने जताया शोक :
असम में चुनाव प्रचार कर रहे विधायक सुदीप गुड़िया ने इस हृदय विदारक घटना पर शोक व्यक्त किया है. उन्होंने गुफू गांव में बच्चों की मौत समेत सोदे गांव निवासी सगे भाइयों बाबर खान तथा शाहनवाज खान व डोड़मा तेली टोला निवासी पंकज महतो की मौत पर भी दुख प्रकट किया है. उन्होंने अधिकारियों से बात कर मुआवजा देने की प्रक्रिया जल्द शुरू करने का आश्वासन दिया.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.