ड्रॉप आऊट बच्चों को स्कूल से जोड़ना जरूरी : अध्यक्ष फोटो ६ कार्यशाला का उदघाटन करती रानी टूटी फोटो ७ उपस्थित लोग.हर बच्चे को शिक्षा मिले यह उनका अधिकार : डीएसइ अशोक सिंह.खूंटी. राजकीय कन्या मध्य विद्यालय खूंटी के सभागार में बुधवार को प्रखंड स्तरीय स्कूल चले, चलायें अभियान विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसका उदघाटन नगर पंचायत अध्यक्ष रानी टूटी एवं जिला शिक्षा अधीक्षक अशोक सिंह ने विधिवत रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया.श्रीमती रानी टूटी ने कहा कि कोई भी बच्चा शिक्षा व स्कूल से वंचित न रहे, इसी के तहत मानव संसाधन विभाग ने यह अभियान शुरू किया है. इसे सफल बनाना सभी अभिभावकों एवं जनता का नैतिक दायित्व बनता है. जिला शिक्षा अधीक्षक अशोक सिंह ने कहा कि हर बच्चे को शिक्षा मिले, यह उनका अधिकार है. लक्ष्य प्राप्ति की दिशा में सभी मुस्तैदी से कार्य करें. खूंटी जिला में ड्रॉप आऊट बच्चाें की संख्या 3622 है, जिन्हे हर हाल में स्कूल में नामांकन कराना है. प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी इंद्र देव कुमार ने कहा कि शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है. खूंटी में 788 बच्चे स्कूल से वंचित हैं. इन्हे स्कूल से जोड़ना सभी का कर्तव्य बनता है. संचालन प्रदीप कुमार ओझा ने किया. मौके पर अजय राम, अनिता लकड़ा, पारसनाथ महतो, सूर्यकांत कुमार, संदीप सिंह, रंजीता कुमारी, अजीत मिश्र, कृष्ण मोहन कुमार, ज्योति महतो, कार्तिक, संगीता, मनोरंजन शर्मा, पुष्पा, सुधांशु दत्ता, आभा लकड़ा, पूनम सहित विभिन्न स्कूलों के शिक्षक-शिक्षिकाएं, पंचायत प्रतिनिधि आदि मौजूद थे.
ड्रॉप आऊट बच्चों को स्कूल से जोड़ना जरूरी : अध्यक्ष
ड्रॉप आऊट बच्चों को स्कूल से जोड़ना जरूरी : अध्यक्ष फोटो ६ कार्यशाला का उदघाटन करती रानी टूटी फोटो ७ उपस्थित लोग.हर बच्चे को शिक्षा मिले यह उनका अधिकार : डीएसइ अशोक सिंह.खूंटी. राजकीय कन्या मध्य विद्यालय खूंटी के सभागार में बुधवार को प्रखंड स्तरीय स्कूल चले, चलायें अभियान विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया […]
