एक की मौत, कई घायल

हादसा. तजना फिल्टरेशन प्लांट के समीप टेंपो पलटा खूंटी साप्ताहिक हाट से सवारी लेकर जियारप्पा जा रहा था टेंपो. दुर्घटना में मृत महिला जियारप्पा की रहनेवाली थी. घायलों का इलाज खूंटी सदर अस्पताल में चल रहा है. खूंटी : खूंटी-रांची पथ पर तजना फिल्टरेशन प्लांटके समीप शुक्रवार की दोपहर यात्रियों से भरा टेंपो पलट गया. […]

हादसा. तजना फिल्टरेशन प्लांट के समीप टेंपो पलटा
खूंटी साप्ताहिक हाट से सवारी लेकर जियारप्पा जा रहा था टेंपो. दुर्घटना में मृत महिला जियारप्पा की रहनेवाली थी. घायलों का इलाज खूंटी सदर अस्पताल में चल रहा है.
खूंटी : खूंटी-रांची पथ पर तजना फिल्टरेशन प्लांटके समीप शुक्रवार की दोपहर यात्रियों से भरा टेंपो पलट गया. जियारप्पा निवासी एतवारी मुंडाइन नामक महिला की टेंपो से दबने से मौत हो गयी. जबकि सात लोग घायल हो गये. घायलों का इलाज खूंटी सदर अस्पताल में चल रहा है. सभी की हालत खतरे से बाहर है.
जियारप्पा जा रहा था टेंपो
उक्त टेंपो खूंटी साप्ताहिक हाट से सवारी लेकर जियारप्पा जा रहा था. फिल्टरेशन प्लांट के समीप चालक के दायीं अोर बैठे एक युवक का संतुलन बिगड़ गया. उसने गिरने से बचने के लिए टेंपो का स्टेयरिंग पकड़ लिया. इससे अचानक स्टेयरिंग घूम गया व टेंपो सड़क पर पलट गया. सूचना मिलने पर थानेदार अरुण कुमार दुबे घटनास्थल पर पहुंचे. दुर्घटनाग्रस्त टेंपो को जब्त कर महिला का शव कब्जे में किया. शव का पोस्टमार्टम आज खूंटी सदर अस्पताल में किया जायेगा.
जानवरों की तरह ठूंसे जाते हैं यात्री
साप्ताहिक हाट के दिन टेंपो चालकों की मनमानी रहती है. एक टेंपो पर दर्जन भर से ज्यादा यात्री ठूंसे जाते हैं. कुछ को टेंपो की छत पर भी बिठा लिया जाता है. इस कारण अक्सर दुर्घटना होती है. पुलिस एेसे अोवरलोड टेंपो को देखने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं करती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >