बुंडू में जल संकट गहराया

बुंडू : बुंडू अनुमंडलीय क्षेत्र में जल संकट गहरा गया है. जलाशयों का जलस्तर काफी नीचे चला गया है. क्षेत्र में बहनेवाली कांची, राढ़ू, करकरी व रायसा नदी भी सूखने के कगार पर हैं.जलस्तर घटने से लोगों को दैनिक जीवन में पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है. सिंचाई के अभाव में सब्जी […]

बुंडू : बुंडू अनुमंडलीय क्षेत्र में जल संकट गहरा गया है. जलाशयों का जलस्तर काफी नीचे चला गया है. क्षेत्र में बहनेवाली कांची, राढ़ू, करकरी व रायसा नदी भी सूखने के कगार पर हैं.जलस्तर घटने से लोगों को दैनिक जीवन में पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है. सिंचाई के अभाव में सब्जी का उत्पादन भी प्रभावित हो रहा है. नदी किनारे के गांवों में लोग बालू खोद कर पानी निकाल रहे हैं. इधर, क्षेत्र के 60 फीसदी चापाकल खराब होकर बेकार पड़े हैं. इनकी मरम्मत की दिशा में कोई पहल नहीं की जा रही है.
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि पिछले एक दशक से लगातार नदियों से बालू का उठाव होने के कारण गहराई छह फीट नीचे चली गयी है. जिससे आसपास के गांवों में जलस्तर नीचे चला गया है व कुएं बेकार साबित हो रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >