नहीं रहे नवो कुमार दास

खूंटी : खूंटी के हरिमंदिर संचालन समिति के नवो कुमार दास उर्फ काबुल (60 वर्ष) की हृदयगति रुक जाने से मौत हो गयी. दोपहर में तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें इलाज के लिए रांची ले जा रहे थे. रास्ते में उनकी मौत हो गयी. वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गये हैं. इधर, नवो कुमार […]

खूंटी : खूंटी के हरिमंदिर संचालन समिति के नवो कुमार दास उर्फ काबुल (60 वर्ष) की हृदयगति रुक जाने से मौत हो गयी. दोपहर में तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें इलाज के लिए रांची ले जा रहे थे. रास्ते में उनकी मौत हो गयी. वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गये हैं.
इधर, नवो कुमार दास की मौत पर ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा, भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ महतो, पूर्व जिलाध्यक्ष ओपी कश्यप, विजय भगत, राजेश जायसवाल, मो जमील, श्रीपाल जैन, महेंद्र भगत, रमेश मांझी, सुरेंद्र मिश्र, जगतपति साहू, अनूप साहू, संजय साहू, अखिल नाथ देवघरिया, रमेश जायसवाल, अरुण पिपूरिया, ओम साबू, रितेश जायसवाल, राजकुमार जायसवाल आदि ने शोक प्रकट किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >