वेतन की मांग को लेकर चालकों ने किया काम बंद

पिपरवार : अशोक परियोजना से जुड़े असंगठित क्षेत्र के डंपर चालकों ने वेतन की मांग को लेकर मंगवार रात जम कर हंगामा किया. करीब पांच घंटे तक आरसीएम साइडिंग की कोयला ढुलाई ठप रखा. जानकारी के अनुसार अशोक परियोजना में काम करनेवाले असंगठित मजदूरों ने वेतन की मांग को लेकर कोयले की ढुलाई बंद करा […]

पिपरवार : अशोक परियोजना से जुड़े असंगठित क्षेत्र के डंपर चालकों ने वेतन की मांग को लेकर मंगवार रात जम कर हंगामा किया. करीब पांच घंटे तक आरसीएम साइडिंग की कोयला ढुलाई ठप रखा. जानकारी के अनुसार अशोक परियोजना में काम करनेवाले असंगठित मजदूरों ने वेतन की मांग को लेकर कोयले की ढुलाई बंद करा दी. मजदूरों को समझाने गये विभागीय अधिकारियों को विरोध का सामना करना पड़ा. रात 12 बजे अशोक परियोजना पदाधिकारी वीके शुक्ला और खान प्रबंधक आनंद मौके पर पहुंच कर मजदूरों को आश्वासन देकर मामला शांत कराया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >