ढोल-नगाड़े की थाप पर झूमे शिव बाराती

खूंटी : पुलिस मेंंस एसोसिएशन एवं जिला पुलिस द्वारा थाना परिसर में महाशिवरात्रि धूमधाम से मनाया गया. रविवार से चल रहे अखंड कीर्तन का दोपहर में समापन हुआ. वहीं सुबह पूजा- अर्चना के बाद शाम को थाना परिसर से भोलेबाबा की बारात निकाली गयी. बारात में मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा, ऑपरेशन एएसपी पीआर मिश्र, एसडीपीओ […]

खूंटी : पुलिस मेंंस एसोसिएशन एवं जिला पुलिस द्वारा थाना परिसर में महाशिवरात्रि धूमधाम से मनाया गया. रविवार से चल रहे अखंड कीर्तन का दोपहर में समापन हुआ.
वहीं सुबह पूजा- अर्चना के बाद शाम को थाना परिसर से भोलेबाबा की बारात निकाली गयी. बारात में मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा, ऑपरेशन एएसपी पीआर मिश्र, एसडीपीओ रणवीर सिंह, डीएसपी विकास लांगुरी, निरीक्षक कमल किशोर, थानेदार अरुण दुबे, राजन कुमार, बासुदेव शाह, केके पंडा, दिनेश चंद्र राय, गोविंदा उरांव, सुकेश कुमार, रमेश कुमार, शशि तिर्की, अजीत जोरोंग बारा, अनूप साहू, नकुल भगत, श्रीपाल जैन, सुनील साहू, नीरज चौरसिया आदि शामिल थे. बारात कर्रा रोड समेत अन्य क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए शिवालय (महादेव मंडा) तक गयी. यहां विधिवत पूजा की गयी. बारात के साथ निकली झांकी आकर्षण का केंद्र रही.
बाराती ढोल-नगाड़ों पर झूमते-नाचते चल रहे थे. जगह-जगह बारातियों का स्वागत भी हुआ. महादेव मंडा से बारात वापस थाना परिसर स्थित शिवालय लौटी. जहां रात्रि में शिव विवाह का आयोजन हुआ. बारात व शिव विवाह देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी. प्रसाद वितरण में जनता सहित जिला पुुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश राय, सत्येंद्र कुमार सिंह आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >