विधायक की पहल से सड़क का निर्माण शुरू

जमीन विवाद के कारण बार-बार स्थगित हो रहा था कार्य सोनाहातू. जमीन विवाद के कारण अधर में लटके सड़क निर्माण का कार्य विधायक अमित कुमार महतो की पहल से शुरू हुआ. विधायक रविवार को रात भर कार्यस्थल पर मौजूद भी रहे. इस पहल के लिए सात पंचायत के हजारों लोगों ने विधायक का आभार जताया […]

जमीन विवाद के कारण बार-बार स्थगित हो रहा था कार्य
सोनाहातू. जमीन विवाद के कारण अधर में लटके सड़क निर्माण का कार्य विधायक अमित कुमार महतो की पहल से शुरू हुआ. विधायक रविवार को रात भर कार्यस्थल पर मौजूद भी रहे. इस पहल के लिए सात पंचायत के हजारों लोगों ने विधायक का आभार जताया है.
क्या है मामला
सोनाहातू प्रखंड के भकूवाडीह मोड़ से सरायकेला खरसावां जिला के इचागढ़ प्रखंड के मिलन चौक को जोड़ने के लिए 24 किमी सड़क का निर्माण किया जाना था. लेकिन जमीन विवाद के कारण कार्य बार-बार स्थगित किया जा रहा था.
सड़क नहीं बनने से सोनाहातू प्रखंड के 14 पंचायत के लोगों को बरसात में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. लंबे समय से जनप्रतिनिधि इस समस्या के निदान के लिए प्रयासरत रहे, लेकिन सफल नहीं हो सके. मामले के निदान को लेकर रांची के उपायुक्त भी ग्रामीणों के साथ मिले थे.
रविवार को विधायक अमित कुमार महतो पहल करते हुए जमीन से जुड़े लोगों से मिले व समस्या का समाधान निकालते हुए सड़क का कार्य शुरू कराया. इस कार्य में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, रोहित महतो, ईश्वर महतो, अशोक महतो, मनोज महतोे, अनिल महतो, लखन महतो, कामेश्वर महतो, अभिराम महतो, अनिल मुंडा, दिनेश महतो, भूपेश महतो, संतोष महतो का सराहनीय योगदान रहा. ज्ञात हो कि सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास छह मार्च को विधायक की उपस्थिति में किया गया था. लागत 24 करोड़ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >