शिवालयों में शिव विवाह का आयोजन

डकरा : महाशिवरात्रि को लेकर सोमवार को शिवालयों में भक्तों का तांता लगा रहा. सुबह से देर शाम तक पूजा-अर्चना होती रही. सुभाषनगर, चूरी, केडीएच, मानकी, मोहननगर, मुंडा टोली, डकरा शिव मंदिर में विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा की गयी. डकरा शिव मंदिर में रविवार से शुरू अखंड कीर्तन का समापन के बाद सोमवार […]

डकरा : महाशिवरात्रि को लेकर सोमवार को शिवालयों में भक्तों का तांता लगा रहा. सुबह से देर शाम तक पूजा-अर्चना होती रही. सुभाषनगर, चूरी, केडीएच, मानकी, मोहननगर, मुंडा टोली, डकरा शिव मंदिर में विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा की गयी. डकरा शिव मंदिर में रविवार से शुरू अखंड कीर्तन का समापन के बाद सोमवार को पूजा की गयी. मंगलवार भंडारा का आयोजन होगा. वहीं मुंडा टोली शिव मंदिर में 24 घंटे का अखंड जाप शुरू किया गया.
समापन के बाद यहां भंडारा किया जायेगा. देर रात मोहननगर शिव मंदिर से गाजे-बाजे के साथ शिव बारात निकाली गयी. भूत-प्रेत का रूप धरे बाराती कॉलोनी के भ्रमण के बाद मुंडा टोली शिव मंदिर पहुंचे. जहां शिव-पार्वती विवाह की रस्म पूरी की गयी. इसके अलावे कई मंदिरों में शिव विवाह का आयोजन हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >