बीएसओ के खिलाफ शिकायत की जांच

खलारी : खलारी के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी रंजीत किशोर के खिलाफ जांच करने कार्यपालक दंडाधिकारी सुषमा बड़ाइक शनिवार को खलारी पहुंचीं. उन्होंने बताया कि खलारी क्षेत्र के कई पीडीएस दुकानदारों ने बीएसओ के खिलाफ लिखित शिकायत की है. शिकायत में कहा गया है कि बीएसओ पैसे की मांग करते हैं. पैसे नहीं देने पर लाइसेंस […]

खलारी : खलारी के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी रंजीत किशोर के खिलाफ जांच करने कार्यपालक दंडाधिकारी सुषमा बड़ाइक शनिवार को खलारी पहुंचीं. उन्होंने बताया कि खलारी क्षेत्र के कई पीडीएस दुकानदारों ने बीएसओ के खिलाफ लिखित शिकायत की है. शिकायत में कहा गया है कि बीएसओ पैसे की मांग करते हैं.
पैसे नहीं देने पर लाइसेंस रद्द करने की धमकी देते हैं. शिकायतकर्ताओं ने कहा है कि बीएसओ को पैसा देने के कारण ही कालाबाजारी करनी पड़ती है. दंडाधिकारी सुषमा बड़ाइक ने प्रखंड क्षेत्र के डकरा, सुभाषनगर, मोहननगर, चूरी, खलारी सहित कई जगहों पर जाकर वहां के पीडीएस दुकानदारों से पूछताछ की.
यह भी जानकारी ली कि बीएसओ महीने में कितने दिन कार्यालय में उपस्थित रहते हैं. उन्होंने आम लोगों से भी पूछताछ की. दंडाधिकारी से जब जांच के दौरान मिले तथ्यों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने गोपनीय कह कर बताने से इनकार कर दिया. कहा कि तथ्योंं की जानकारी वरीय पदाधिकारियों को दी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >