एनके एरिया की टीम ने सुनी समस्याएं, सुझाव भी मांगे

बिजली व पानी की समस्या के समाधान को लेकर एनके एरिया की टीम ने मोहननगर कॉलोनी का दौरा किया डकरा : एनके एरिया की सबसे बड़ी आवासीय कॉलोनी मोहननगर में व्याप्त बिजली व पानी की समस्या के समाधान को लेकर एनके एरिया की एक उच्चस्तरीय टीम ने मंगलवार को कॉलोनी का दौरा किया. टीम ने […]

बिजली व पानी की समस्या के समाधान को लेकर एनके एरिया की टीम ने मोहननगर कॉलोनी का दौरा किया
डकरा : एनके एरिया की सबसे बड़ी आवासीय कॉलोनी मोहननगर में व्याप्त बिजली व पानी की समस्या के समाधान को लेकर एनके एरिया की एक उच्चस्तरीय टीम ने मंगलवार को कॉलोनी का दौरा किया. टीम ने स्थानीय लोगों से उनकी समस्या सुनी. समाधान का सुझाव भी मांगा. पेयजल सप्लाई दुरुस्त करने के लिए निगरानी करने व सीएचपी तालाब की सफाई करा कर उसमें खदान का पानी भरने का निर्णय लिया गया. ताकि गरमी में लोगों को दिक्कत न हो.
इसके अलावा सड़क व कॉलोनी की साफ-सफाई, क्वार्टर मरम्मत पर भी चर्चा हुई. टीम में अधिकारियों की ओर से एके सिंह, ओपी चौबे, अरविंद कुमार, उपेंद्र कुमार सिंह, नरेंद्र कुमार, श्रमिक संगठन की ओर से राजन सिंह राजा, विनय सिंह मानकी, एसएन शाहदेव, कृष्णा चौहान, मिथिलेश सिंह आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >