चेरो रौतिया समिति ने मनाया सरहुल

प्रखंड के तुम्बुकेल गांव में शुक्रवार को चेरो रौतिया समिति के तत्वावधान में सरना स्थल पर प्रकृति पर्व सरहुल मनाया गया.

प्रतिनिधि, रनिया.

प्रखंड के तुम्बुकेल गांव में शुक्रवार को चेरो रौतिया समिति के तत्वावधान में सरना स्थल पर प्रकृति पर्व सरहुल मनाया गया. गांव के पहान दिलीप सिंह, बुधेश्वर सिंह और हरिपाल सिंह चेरो ने विधि-विधान से मां सरना की पूजा-अर्चना की. पूजा के दौरान सखुआ फूल से अनुष्ठान संपन्न किया गया तथा नये फल-फूल से तैयार व्यंजन को प्रसाद के रूप में मां सरना को अर्पित किया गया. इसके उपरांत क्षेत्र में सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की गयी. कार्यक्रम में आसपास के कई गांवों से पहुंचे अतिथियों का समिति की ओर से पगड़ी भेंट कर सम्मानित किया गया. इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें कलाकार लचमीनारायण बड़ाइक ने प्रकृति से जुड़े पारंपरिक गीत प्रस्तुत किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में चेरो रौतिया समिति तुम्बुकेल के महेश सिंह, पुष्पा देवी, सीतामणी देवी, वार्ड सदस्य मसीह दास कंडुलना, चेरो चाला अखड़ा समिति के सचिव विष्णु सिंह चेरो, आदिवासी महासभा के हरिकिशोर साय, बड़का दुइल क्षेत्रीय समिति के भोला प्रसाद सिंह चेरो सहित ग्रामीणों ने सहयोग किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >