ग्रामीणों को दी जा रही विधिक जानकारी

विधिक सेवा आपके द्वार अभियान चलाया गया

प्रतिनिधि, खूंटी.

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में और प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष रसिकेश कुमार के मार्गदर्शन में जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में विधिक सेवा आपके द्वार अभियान चलाया जा रहा है. अभियान पूरे एक महीने तक चलेगा. ग्रामीण क्षेत्रों में विधिक जागरूकता फैलायी जा रही है. ग्रामीणों को उनके अधिकारों के साथ-साथ सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है. अभियान में पारा विधिक स्वयंसेवक ग्रामीणों को नशामुक्ति, निःशुल्क विधिक सहायता, लोक अदालत, घरेलू हिंसा, डायन प्रथा, बाल विवाह, बाल श्रम, दहेज प्रथा, भूमि विवाद और बाल तस्करी पर जानकारी दे रहे हैं. वहीं दिव्यांग, विधवा और वृद्धावस्था पेंशन तथा विभिन्न प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया से अवगत करा रहे हैं. डालसा सचिव कमलेश बेहरा ने बताया कि अभियान के तहत आयोजित शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं को भी सुना जा रहा है. जिसमें उन्हें मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है.

विधिक सेवा आपके द्वार अभियान चलाया गयाB

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By CHANDAN KUMAR

CHANDAN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >