हादसा. टीटीपी फूदी मुहान के समीप घटी घटना
टेंपो के अनियंत्रित होकर पलटने से तीन लोग घायल हो गये. एक अन्य दुर्घटना में अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार जख्मी हो गया.खूंटी : खूंटी-रांची मार्ग पर टीटीपी फूदी मुहान के समीप रविवार की दोपहर एक टेंपो के पलट जाने से उस पर सवार चार लोग जख्मी हो गये. घायलों में संकु स्वांसी, सोमरा मुंडा एवं नंदा पाहन शामिल हैं.
सभी खूंटी के सिल्दा गांव के रहनेवाले हैं. सूचना मिलने पर थाना के सअनि एन अंसारी गश्ती वाहन के साथ पहुंचे. घायलों को वाहन से सदर अस्पताल खूंटी पहुंचाया. जहां इलाज के बाद सभी को छुट्टी दे दी गयी. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त टेंपो को जब्त कर लिया है. संकु स्वांसी, सोमरा मुंडा व नंदा पाहन हुटार साप्ताहिक हाट घूमने आये थे. इसके बाद सभी टेंपो से अपने घर सिल्दा लौट रहे थे. तेज रफ्तार के कारण चालक ने टेंपो पर से नियंत्रण खो दिया. जिससे टेंपो दुर्घटनाग्रस्त हो गया. यात्री टेंपो से बाहर गिर कर घायल हो गये. ग्रामीण मिथुएल ने घायलों को उठाया व पुलिस को सूचना दी.
मोटरसाइकिल सवार काे िसर में लगी है चोट : मुरहू के राजा कुंजला निवासी अंबिका दत्त पाठक की मोटरसाइकिल में एक अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया. जिससे अंबिका दत्त घायल हो गये. उन्हें रोड गश्ती वाहन से सदर अस्पताल खूंटी लाया गया. उनके सिर में चोट आयी है. इलाज के बाद स्थिति खतरे से बाहर है.
