ब्लास्टिंग में एक घायल

डकरा : पुरनाडीह कोयला खदान में मंगलवार शाम चार बजे हुई एक हेवी ब्लास्टिंग से जदू उरांव नामक ग्रामीण घायल हो गया. ब्लास्टिंग के कारण उड़े पत्थर का एक बोल्डर जदू के सिर पर गिरा और उसका सिर फट गया. घटना के समय जदू बकरी चरा रहा था. घटना की सूचना मिलने के बाद अधिकारियों […]

डकरा : पुरनाडीह कोयला खदान में मंगलवार शाम चार बजे हुई एक हेवी ब्लास्टिंग से जदू उरांव नामक ग्रामीण घायल हो गया. ब्लास्टिंग के कारण उड़े पत्थर का एक बोल्डर जदू के सिर पर गिरा और उसका सिर फट गया.
घटना के समय जदू बकरी चरा रहा था. घटना की सूचना मिलने के बाद अधिकारियों ने जदू को डकरा अस्पताल के केबीन नं 2 में भरती कराया. जदू के एक परिजन ने बताया कि हमलोगों का घर खदान एकदम सट गया है. मकान का मुआवजा नहीं मिला है, जिसके कारण हमलोगों ने घर नहीं छोड़ा है. जिस तरह खदान में ब्लास्टिंग होता है, उससे कभी भी हमलोगों की जान जा सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >