झारखंड में रांची और आसपास के इलाके में अगले दो दिनों तक बारिश नहीं होने की संभावना है, जबकि कई इलाके में गर्जन, वज्रपात व तेज हवा चलने की संभावना है. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, साइक्लोनिक सर्कुलेशन फिलहाल राजस्थान व गुजरात की तरफ है.
साइक्लोनिक सर्कुलेशन का झारखंड पर असर संभव
दो दिनों के बाद एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन के अंडमान से ओडिशा की तरफ बढ़ने की संभावना है. जिसका आंशिक असर झारखंड पर भी पड़ने की संभावना है. इससे कुछ जगहों पर बादल छाये रहने व हल्की बारिश की संभावना है. इधर, शुक्रवार को रांची का अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस रहा.
ये भी पढ़ें: मोबाइल मिलने की उम्मीद छोड़ चुके थे लोग, पुलिस ने छह माह से एक साल पुराने फोन बरामद कर 25 चेहरों पर लौटाई मुस्कान
झारखंड में 6% कम, रांची में 11% ज्यादा बारिश
इसी प्रकार जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री, मेदिनीनगर का 34.6 डिग्री, बोकारो का 31.5 डिग्री व चाईबासा का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं, खूंटी में शुक्रवार को 12.5 मिमी बारिश हुई. इधर, झारखंड में अभी भी छह प्रतिशत कम बारिश हुई है, जबकि, रांची में 11 प्रतिशत अधिक बारिश हो चुकी है.
ये भी पढ़ें: JSSC-CGL समेत अन्य नियुक्ति रद्द करने के आदेश पर रोक बरकरार, 7 अक्टूबर को अगली सुनवाई
