विद्यासागर : करमाटांड़ थाना अंतर्गत मोहनपुर गांव में शुक्रवार को एक युवक का शव घर में गमछा के सहारे लटका हुआ मिला. मृतक की पहचान बीरू तुरी के रूप में हुई है. घटना की सूचना ग्रामीणों ने तत्काल स्थानीय पुलिस को दी.
सूचना मिलते ही थाना के एएसआइ आलम अंसारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. घटना के समय मृतक की पत्नी भी घर पर मौजूद नहीं थी. वह बाहर गयी हुयी थी. पत्नी ने भी हत्या की आशंका जतायी है. हालांकि, पुलिस ने अभी तक घटना के कारणों को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
