SIR शिविर में मतदाताओं की भीड़, दावे-आपत्तियों के लिए जमा हुए कागजात

फतेहपुर प्रखंड में मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में मतदाताओं से दावा-आपत्ति दर्ज कराने के लिए जरूरी कागजात जमा किए गए. अधिकारियों ने प्रक्रिया और इसके महत्व के बारे में जानकारी दी.

फतेहपुर : एसआइआर के तहत फतेहपुर प्रखंड की डुमरिया पंचायत भवन में सोमवार को विशेष शिविर लगाया गया. शिविर में मतदाता सूची से संबंधित दावा-आपत्ति के लिए मतदाताओं से दस्तावेज प्राप्त किये गये. मौके पर बीडीओ सह सीओ प्रेम कुमार दास मौजूद थे.

दावा-आपत्ति की प्रक्रिया की दी जानकारी

शिविर में मतदाताओं को दावा-आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया और इसके लिए जरूरी दस्तावेजों की जानकारी दी गयी. कर्मियों ने प्राप्त दस्तावेजों की जांच की. इस दौरान बड़ी संख्या में मतदाताओं ने मतदाता सूची में नाम, पता एवं अन्य विवरण से संबंधित आपत्तियों के निराकरण के लिए आवश्यक कागजात जमा किये.

त्रुटिरहित मतदाता सूची बनाने पर जोर

अधिकारियों ने कहा कि मतदाता सूची को त्रुटिरहित और अद्यतन बनाने के लिए एसआइआर के तहत दावा-आपत्ति की प्रक्रिया अहम है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >