ऑटो पलटने से दो महिला यात्री गंभीर रूप से जख्मी

नारायणपुर-गिरीडीह मुख्य मार्ग के दुलाडीह गांव के समीप यात्री लोड ऑटो पलट गयी. इस दुर्घटना में दो महिला गंभीर रूप से घायल हो गयीं.

नारायणपुर. नारायणपुर-गिरीडीह मुख्य मार्ग के दुलाडीह गांव के समीप यात्री लोड ऑटो पलट गयी. इस दुर्घटना में दो महिला गंभीर रूप से घायल हो गयीं. घटना के बारे में बताया गया कि टोपाटांड निवासी गुगली मोहली व तारा देवी आंमाटांड से राशन उठा कर पांडेयडीह मोड़ से ऑटो पकड़कर अपने घर टोपाटांड लौट रही थी. दुलाडीह गांव के समीप ऑटो चालक का संतुलन बिगड़ गया. ऑटो सड़क किनारे एक खेत में जाकर पलट गयी. इससे सवार दोनों महिला घायल हो गयी, जबकि ऑटो में सवार अन्य 10 लोगों को चोटें नहीं आयी है. घटना के बाद दोनों घायलों का इलाज सीएचसी नारायणपुर में किया गया. चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल जामताड़ा भेजवा दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >