ट्रक पलटने से क्षतिग्रस्त, चालक को लगी चोट

थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव के समीप अनियंत्रित होकर एक ट्रक पलट गया. चालक को हल्की चोटें आयी है.

बिंदापाथर. थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव के समीप अनियंत्रित होकर एक ट्रक पलट गया. चालक को हल्की चोटें आयी है. चालक की पहचान रांची बूटी मोड़ निवासी विनोद सिंह के रूप में हुई है. बिंदापाथर पुलिस ने एंबुलेंस से चालक को इलाज के लिए सदर अस्पताल जामताड़ा भेज दिया है. जानकारी के अनुसार ट्रक (बीआर 06 सीबी 5721) दुमका से रांची जा रहा था. इसी क्रम में डुमरिया गांव के समीप अनियंत्रित होकर ट्रक पलट गया. पुलिस ने ट्रक कब्जे में ले लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >