मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं ने देवलेश्वर मंदिर में की पूजा

नाला. विभिन्न गांवों में हर्षोल्लास के साथ मकर संक्रांति का पर्व मनाया गया.

नाला. विभिन्न गांवों में हर्षोल्लास के साथ मकर संक्रांति का पर्व मनाया गया. इस अवसर पर सूर्योदय से पूर्व अजय नदी के महेशमुंडा, जुड़िडंगाल, दुबलकुंडा, परिहारपुर के अलावा शीला नदी के मोहजोड़ी, पिपला, टेसजोड़िया, कोलीडीह, बादलपुर आदि घाटों पर लोगों ने पुण्य स्नान किया. इसके पश्चात लोगों ने महेशमुंडा स्थित शिवालयों, नाला स्थित कर्दमेश्वर, देवलेश्वर शिव मंदिर एवं मोहजोड़ी स्थित गिरिधारी मंदिर में पूजा अर्चना कर माथा टेका. धन, यश, आयु, ऐश्वर्य, वैभव की कामना की. मान्यता है कि यह पर्व स्नान एवं दान का पर्व है. आज से सूर्य उत्तरायण में प्रवेश करने के कारण लोगों ने सूर्यदेव की उपासना करने बाद गरीबों को तिल से बने लड्डू, तिलकूट, पीठा पकवान आदि दान किए. लोगों ने मकर संक्रांति पर तिलकुट, दही, चुड़ा का भोजन किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By JIYARAM MURMU

JIYARAM MURMU is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >