मुरलीपहाड़ी: उत्क्रमित मध्य विद्यालय कन्या नारायणपुर में शनिवार को विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन किया गया. सर्वसम्मति से सुनील कुमार पांडेय को विद्यालय प्रबंधन समिति का अध्यक्ष चुना गया. चुनाव प्रक्रिया में पर्यवेक्षक के रूप में परेशनाथ दुबे उपस्थित थे. उपाध्यक्ष के पद के लिए चार दावेदार थे, जिसमें से अनिता देवी को उपाध्यक्ष के रूप में चयन किया गया.
विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य के रूप में रेखा देवी, अंजली देवी, सरस्वती देवी, कलावती देवी, रेखा देवी, मीना देवी, शांति देवी, कमल मंडल, नेपाल मंडल, प्रदीप तुरी, शुकदेव मंडल, शंकर मंडल, गोपाल मंडल को शामिल किया गया.
प्रधानाध्यापक अमित कुमार अरुणाकर को सदस्य संयोजक, शिक्षक तापस कुमार गोप को सदस्य, अध्यापिका कुमारी वीणा सिन्हा को सदस्य, ममता देवी को आंगनबाड़ी सहायिका सदस्य एवं बालिका देवी को वार्ड सदस्य के रूप में चयन किया गया. मौके पर सोहन रजक, मुकेश पांडेय, अखिलेश कुमार सिन्हा, रीतलाल मंडल सहित अन्य थे.
