मनरेगाकर्मी बागवानी का कार्य शीघ्र करें शुरू : बीडीओ

प्रखंड कार्यालय में शुक्रवार को मनरेगा की योजनाओं की समीक्षा हुई. बीडीओ मुरली यादव ने पंचायतवार योजनाओं की समीक्षा की.

नारायणपुर. प्रखंड कार्यालय में शुक्रवार को मनरेगा की योजनाओं की समीक्षा हुई. बीडीओ मुरली यादव ने पंचायतवार योजनाओं की समीक्षा की. मनरेगाकर्मियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये. कहा कि वर्ष 2021 की योजनाओं को पूर्ण कर शीघ्र क्लोज करें. रिजेक्ट ट्रांजेक्शन में संशोधन करें. बिरसा हरित ग्राम आम की बागवानी का जिला से जो 700 एकड़ का लक्ष्य मिला है उसके क्रियान्वयन में तेजी लायें. बागवानी योजना काफी सार्थक सिद्ध हो रहा है. अब लाभुक भी इस योजना में काफी रुचि ले रहे हैं. गड्ढे की खुदाई सुनिश्चित करें. मौके पर बीपीओ विद्युत मुर्मू, एइ कुमार अनुराग, रोजगार सेवक अनिल चौधरी, मोहम्मद सुल्तान, हैदर अली, फहीमुद्दीन अंसारी, शिमांतो दास, विष्णु सोरेन, कंप्यूटर ऑपरेटर प्रशांत दुबे आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >