झारखंड आंदोलनकारी सीएम का करेंगे स्वागत

दामोदर वैली वास्तुहारा मजदूर संघर्ष समिति सह झारखंड अलग राज्य आंदोलनकारियों की बैठक तालबेड़ियां गांव में हुई.

जामताड़ा. दामोदर वैली वास्तुहारा मजदूर संघर्ष समिति सह झारखंड अलग राज्य आंदोलनकारियों की बैठक तालबेड़ियां गांव में हुई. अध्यक्षता संघर्ष समिति के अध्यक्ष रोबिन मिर्धा ने की. इस अवसर विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया. कहा राज्य में जो काम 19 वर्षाें तक किसी सरकार ने पूरा नहीं किया. वह काम मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इन 5 साल के कार्यकाल में पूरा करके दिखाया. कहा इस सरकार में प्रत्येक व्यक्ति को योजना का लाभ मिल रहा है. वहीं झारखंड आंदोलनकारियों ने निर्णय लिया कि आंदोलनकारी की सरकार का स्वागत करेंगे. इसके लिए सभी सदस्यों ने जल्द रांची जाने का निर्णय लिया. इसके लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम एक पत्र भेजने का निर्णय लिया. मौके पर कई ग्रामीण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >