जामताड़ा पुलिस ने 5 साइबर अपराधियों को दबोचा, बैंक अधिकारी बनकर करते थे ठगी

Jamtara News: झारखंड के जामताड़ा जिले में  साइबर थाना की पुलिस ने करमाटांड़ और नारायणपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर 5 साइबर आरोपी को गिरफ्तार किया है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

जामताड़ा से उमेश कुमार की रिपोर्ट

Jamtara News: साइबर अपराध पर लगातार शिकंजा कस रही जामताड़ा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. एसपी शंभु कुमार सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि साइबर थाना प्रभारी राजेश मंडल के नेतृत्व में छापेमारी कर करमाटांड़ और नारायणपुर थाना क्षेत्र से पांच साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. 

मट्टांड़ गांव में रंगे हाथ पकड़े गए आरोपी 

प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि करमाटांड़ थाना क्षेत्र के गांव मट्टांड़ स्थित विष्णु मंडल के घर पर छापेमारी के दौरान दो अपराधियों को साइबर ठगी करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया. वहीं सियाटॉड और झिलुवा जंगल क्षेत्र से एक अन्य आरोपी को पकड़ा गया. दूसरी ओर नारायणपुर थाना क्षेत्र के लोकनियां गांव में किशोर दास के घर पर छापेमारी कर दो अन्य साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया.

आरोपियों की पहचान 

गिरफ्तार आरोपियों में विष्णु मंडल, सचिन मंडल, सागर नायक, किशोर दास और विश्वजीत दास शामिल हैं. विश्वजीत दास मूल रूप से पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर का निवासी है, जो वर्तमान में लोकनियां गांव में रह रहा था. पुलिस ने आरोपियों के पास से 15 मोबाइल फोन, 14 सिम कार्ड, 4 एटीएम कार्ड, 2 लैपटॉप और 50 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं.   

बैंक अधिकारी बनकर करते थे ठगी 

एसपी ने कहा कि बरामद सामान के आधार पर पुलिस को बड़े साइबर नेटवर्क के संचालन की आशंका है. जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी खुद को बैंक अधिकारी बताकर लोगों को क्रेडिट और डेबिट कार्ड बंद होने का झांसा देते थे. इसके बाद वे लोगों से बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी हासिल कर फोनपे और गूगल पे के माध्यम से ठगी की वारदात को अंजाम देते थे. इसके अलावा बिजली विभाग का अधिकारी बनकर बिजली बिल भुगतान नहीं होने पर कनेक्शन काटने की धमकी देकर भी लोगों को ठगते थे. इस मामले में साइबर अपराध थाना में कांड संख्या 29/26 एवं 30/26 दर्ज किया गया है. कहा कि गिरफ्तार अपराधियों का नेटवर्क देश के विभिन्न राज्यों तक फैला हुआ है. वहीं आरोपी सागर नायक और किशोर दास पूर्व के साइबर अपराध मामलों में भी आरोप पत्रित रह चुके हैं.

यह भी पढ़ें: भीषण गर्मी में बिजली आपूर्ति दुरुस्त रखने का निर्देश, JBVNL निदेशक ने किया सबस्टेशनों का निरीक्षण

यह भी पढ़ें: झारखंड में बालू को लेकर बड़ा खेल, स्टॉक यार्ड में बालू ही नहीं तो नीलामी का टेंडर कैसे निकाला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sweta vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >