नकली शराब बरामद, बाइक चालक गिरफ्तार

पुलिस कर्मियों ने नकली शराब के साथ एक बाइक को जब्त किया.

प्रतिनिधि, विद्यासागर करमाटांड़ थाना क्षेत्र के पट्टाजोरिया मोड़ में गुप्त सूचना के आधार पर थाना प्रभारी अभय कुमार व अन्य पुलिस कर्मियों ने नकली शराब के साथ एक बाइक को जब्त किया. साथ ही बाइक चालक जामताड़ा थाना क्षेत्र के श्यामपुर निवासी अमित कुमार को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना मिली थी कि नकली शराब बाइक से जामताड़ा ले जाया जा रहा है. सूचना मिलते ही पट्टाजोरिया मोड़ पहुंच कर नकली शराब, बाइक को जब्त कर बाइक चालक को भी गिरफ्तार कर करमाटांड़ थाना लाया गया है. युवक ने बताया कि निरसा से शराब लेकर जामताड़ा ला रहा था. वहीं समाचार लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज की प्रक्रिया जारी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >