योग्य परिवारों को मिलेगा अबुआ आवास का लाभ : बीडीओ

बीडीओ मुरली यादव ने शनिवार को विभिन्न गांवों का दौरा किया. उन्होंने ग्रामीणों को सरकार की विकास योजनाओं से अवगत कराया.

नारायणपुर. बीडीओ मुरली यादव ने शनिवार को विभिन्न गांवों का दौरा किया. इस दौरान बीडीओ सबनपुर गांव के सलगाडीह टोला पहुंचे, यहां उन्होंने ग्रामीणों को सरकार की विकास योजनाओं से अवगत कराया. उन्होंने कहा कि सूची के अनुसार अबुआ आवास व सर्वजन पेंशन से अगर कोई वंचित हैं तो उनको लाभ दिया जायेगा. उन्होंने सबनपुर के सलगाडीह टोला निवासी गुमोनी बेसरा पति महादेव मरांड़ी को अबुआ आवास का लाभ जल्द देने का निर्देश दिया. ग्रामीणों से कहा कि अबुआ आवास योजना का लाभ प्राथमिकता सूची के आधार पर दिया जा रहा है. बावजूद भी अगर कोई जरूरतमंद इस योजना के लाभ से वंचित हो रहे हैं तो हम लोग सक्रिय होकर उन्हें जोड़ने का काम कर रहे हैं. सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई हो रही है. किसी के बहकावे या बिचौलिये के चक्कर में ना पड़े. मौके पर पंचायत सचिव पंपा माझी, उदय ओझा, नवीन मंडल, विनीत कुमार मंडल आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >