हनुमान मंदिर में आयोजित भजन संध्या में झूमे श्रोता

एकल अभियान, हरिकथा संस्था के तत्वावधान में एकल श्री हरि प्रशिक्षित वनवासी कलाकारों की ओर से कोर्ट मोड़ स्थित हनुमान मंदिर में भजन संध्या का आयोजन हुआ.

जामताड़ा. एकल अभियान, हरिकथा संस्था के तत्वावधान में एकल श्री हरि प्रशिक्षित वनवासी कलाकारों की ओर से कोर्ट मोड़ स्थित हनुमान मंदिर में भजन संध्या का आयोजन हुआ. इस अवसर पर अत्याधुनिक वाद्य यंत्रों के साथ भजनों की प्रस्तुति दी गयी. अमित श्रीवास्तव ने बताया कि भजन संध्या का मुख्य उद्देश्य संगठन के साथ अधिकाधिक नये व्यक्तियों को जोड़ना, एकल अभियान के उद्देश्यों की जानकारी देना व अपने धर्म संस्कृति, साप्ताहिक सत्संग के प्रति लोगों की रुचि बढ़ाना है. एकल अभियान के भजन संध्या टोली उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, हरियाणा, गुजरात, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र में 560 कार्यक्रमों का सफल आयोजन कर चुके हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >