टीबी से बचाव को लेकर चला जागरुकता अभियान

टीबी उन्मूलन का लक्ष्य 2025 तक पूरा किया जाना है. इसको लेकर बुधवार को एनएनएम ट्रेनिंग सेंटर में जागरुकता अभियान चलाया गया.

जामताड़ा. यक्ष्मा उन्मूलन का लक्ष्य 2025 तक हांसिल किया जाना है. इसको लेकर बुधवार को एनएनएम ट्रेनिंग सेंटर में जागरुकता अभियान चलाया गया. इसमें जिले के सभी बीटीटी ने भाग लिया. जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ डीसी मुंशी ने कहा कि बीटीटी के माध्यम से टीबी बीमारी से बचाव को लेकर गांव-गांव में सहिया साथी लोगों को जागरूक करेंगी. टीबी बीमारी की मुफ्त जांच, इलाज तथा दवा सरकार की तरफ से मुफ्त में दी जायेगी. सहिया को जागरूक करने से जन-जन तक ये संदेश जायेगा कि टीबी के लक्षण पाए जाने पर आप नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर जांच कराएं. मौके पर आशीष कुमार चौबे, तरुण कुमार नंदी, संजीत पाल, बीटीटी रमेश कुमार, साहिक बली आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >