अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर भाजपा ने दी श्रद्धांजलि, याद किए आदर्श और योगदान

जामताड़ा भाजपा कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित, नेताओं ने उनके आदर्शों को याद किया.

जामताड़ा : भाजपा जिला कार्यालय में रविवार को भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने की. इस दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.

राष्ट्रनिष्ठा और आदर्श राजनीति के प्रतीक थे अटल

जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने कहा कि राष्ट्रनिष्ठा, लोकतांत्रिक मूल्यों और आदर्श राजनीति के शिखर पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन देश और समाज के लिए प्रेरणास्रोत है. उन्होंने बताया कि पार्टी के सभी मंडलों में कार्यकर्ताओं की ओर से अटल जी की पुण्यतिथि मनायी जा रही है. इसी क्रम में जिला कार्यालय में भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गयी.

उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी महान कवि, प्रखर वक्ता और दूरदर्शी राजनेता थे. अपने उदार, समावेशी और अजातशत्रु स्वभाव के कारण वे राजनीतिक विरोधियों के बीच भी समान रूप से आदरणीय रहे. वर्ष 2015 में उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया. आज भी भाजपा कार्यकर्ता ही नहीं, बल्कि देशवासी उनके आदर्शों, विचारों, नेतृत्व और कार्यकाल को श्रद्धापूर्वक याद करते हैं.

मौके पर जिला महामंत्री कमलेश मंडल, जिला उपाध्यक्ष सुकुमार सरखेल, पिंटू गुप्ता, नगर अध्यक्ष प्रदीप राउत, प्रिया सिंह, नगर मंत्री ब्रजेश राउत, राजेश कुमार, सुकुमार मंडल समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >