मारपीट के मामले में चार लोगों को किया गिरफ्तार

मिहिजाम : नगर के पालबगान इलाके में मारपीट मामले में पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया. आमगबान इलाके के राजेश कुमार ने पुलिस के पास इस मामले में शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस को दिए आवेदन में उल्लेख किया है कि उसके भाई मोहन के साथ आरोपितों ने जानलेवा हमला […]
मिहिजाम : नगर के पालबगान इलाके में मारपीट मामले में पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया. आमगबान इलाके के राजेश कुमार ने पुलिस के पास इस मामले में शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस को दिए आवेदन में उल्लेख किया है कि उसके भाई मोहन के साथ आरोपितों ने जानलेवा हमला किया था. रड से मारपीट कर घायल कर दिया था.
विरोध करने पर आरोपितों ने उनके साथ मारपीट की. राजेश ने पालबगान निवासी ग्राम नारायण यादव, दिलीप यादव, नीतेश यादव, मनोहर यादव, संजय यादव, मुन्नी देवी तथा बबीता देवी को आरोपित बनाया है. पुलिस ने कारवाई करते हुए नारायण यादव, दिलीप यादव, मनोहर यादव, संजय यादव को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




