चार फरवरी को झाविमो का दुमका में धरना

फतेहपुर : सालबगान में झाविमो की बैठक प्रखंड अध्यक्ष मुकुंद मरांडी की अध्यक्षता में हुई. इस दौरान संगठन मजबूती एवं विभिन्न समस्याओं पर चर्चाकी गयी. कहा कि लैंपस द्वारा पिछले साल धान की की खरीदारी की गयी है. मगर उसका भुगतान अब तक नहीं किया गया है. जल्द भुगतान नहीं हुआ तो झाविमो उग्र आंदोलन […]
फतेहपुर : सालबगान में झाविमो की बैठक प्रखंड अध्यक्ष मुकुंद मरांडी की अध्यक्षता में हुई. इस दौरान संगठन मजबूती एवं विभिन्न समस्याओं पर चर्चाकी गयी. कहा कि लैंपस द्वारा पिछले साल धान की की खरीदारी की गयी है. मगर उसका भुगतान अब तक नहीं किया गया है. जल्द भुगतान नहीं हुआ तो झाविमो उग्र आंदोलन करेगा.
साथ ही चार फरवरी को दुमका में विद्युत महाप्रबंधक कार्यालय में धरना प्रदर्शन करने पर चर्चा की गयी. कहा कि धरना में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता भाग लेंगे. इस मौके पर जिला महासचिव अजय मंडल, जिला सचिव मनोज गोस्वामी, चंद्रशेखर यादव, दानीनाथ सोरेन, गौतम महतो, वारिश मरांडी, रिंटू कोल, देवी प्रसाद सोरेन सहित अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




