शीघ्र मिलेगी जामताड़ा को अतिरिक्त 15 मेगावाट बिजली : विधायक

जामताड़ा. जामताड़ा विद्यायक डॉ इरफान अंसारी ने मुख्यमंत्री रघुवर दास से मिल कर जिले की बिजली समस्या से अवगत कराया. बिजली की समस्या को सुन सीएम बिजली विभाग के सचिव राहुल पुरवार को निर्देश दिया कि जामताड़ा को शीघ्र 50 एमबीए का ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध कराया जाये. साथ ही जिले को अतिरिक्त 15 मेगावाट बिजली देने […]

जामताड़ा. जामताड़ा विद्यायक डॉ इरफान अंसारी ने मुख्यमंत्री रघुवर दास से मिल कर जिले की बिजली समस्या से अवगत कराया. बिजली की समस्या को सुन सीएम बिजली विभाग के सचिव राहुल पुरवार को निर्देश दिया कि जामताड़ा को शीघ्र 50 एमबीए का ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध कराया जाये. साथ ही जिले को अतिरिक्त 15 मेगावाट बिजली देने का भी निर्देश दिया. उन्होंने बताया की सीएम के आदेश पर 25 अप्रैल को दुमका जीएम जिला के वैसे गांव का निरीक्षण करेंगे जिस गांव में अभी तक बिजली नहीं पहुंच पायी है. सर्वे के उपरांत जांच रिपोर्ट सरकार को भेजने का निर्देश दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >