सोमवारी पर भक्तों का उमड़ा जनसैलाब

Published at :06 Aug 2013 1:27 AM (IST)
विज्ञापन
सोमवारी पर भक्तों का उमड़ा जनसैलाब

नाला : प्रखंड के शिवालय बाबा देवलेश्वर धाम के अलावा प्राचीन शिवालय नीचेपाड़ा के कदमेश्वर धाम, रूनाकुड़ा घाट के समीप स्थित महेश्वर में हिंदी सावन की दूसरी सोमवारी को जलाभिषेक किया. सैकड़ों शिवभक्तों ने नाला अजय नदी के रूनाकुड़ा घाट व महेशमुंडा घाट से जल लेकर 25 किमी की दूरी तय कर बोल बम जय […]

विज्ञापन

नाला : प्रखंड के शिवालय बाबा देवलेश्वर धाम के अलावा प्राचीन शिवालय नीचेपाड़ा के कदमेश्वर धाम, रूनाकुड़ा घाट के समीप स्थित महेश्वर में हिंदी सावन की दूसरी सोमवारी को जलाभिषेक किया. सैकड़ों शिवभक्तों ने नाला अजय नदी के रूनाकुड़ा घाट महेशमुंडा घाट से जल लेकर 25 किमी की दूरी तय कर बोल बम जय घोष के नारे लगाते हुए पहुंचे.

देवलेश्वर धाम में भी श्रद्धालुओं ने पूजाअर्चना की. शिवभक्तों की सुविधा के लिए मंदिर समिति के ओर से मंदिर परिसर में कई शिविर की व्यवस्था की गयी. इधर स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी स्वास्थ्य सुविधाएं भी मुहैया करायी जा रही है. श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिये स्थानीय पुलिस प्रशासन की भी तैनाती की गयी है.

मंदिर परिसर में धार्मिक अनुष्ठान में अखंड हरिनाम, पाला कीर्तन आदि का भी आयोजन किया गया है. मंदिर समिति की ओर से अध्यक्ष अशोक दे, मागाराम, तपन झा, प्रहल्लाद मंडल, जियाराम ठाकुर आदि की भूमिका सराहनीय रही.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola