ओके... सड़क पक्कीकरण की मांग

बिंदापाथर : क्षेत्र के पुतुलजोड़ से सिमलबाड़ी, मझलाडीह होते हुए चापुडि़या मोड की ओर जाने वाली सड़क कच्ची व जर्जर है. जिससे आवागमन में लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. ग्रामीण रामपद हेंब्रम, लघु मंडल, काजल मंडल आदि ने बताया कि आस-पास के दर्जनों गांव इसी सड़क से जामताड़ा-दुमका जाते हैं. ग्रामीणों ने […]

बिंदापाथर : क्षेत्र के पुतुलजोड़ से सिमलबाड़ी, मझलाडीह होते हुए चापुडि़या मोड की ओर जाने वाली सड़क कच्ची व जर्जर है. जिससे आवागमन में लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. ग्रामीण रामपद हेंब्रम, लघु मंडल, काजल मंडल आदि ने बताया कि आस-पास के दर्जनों गांव इसी सड़क से जामताड़ा-दुमका जाते हैं. ग्रामीणों ने सड़क पक्कीकरण की मांग की है………………………चापानल खराब बिंदापाथर . मल्लिकपाड़ा स्थित काली मंदिर का चापानल पिछले एक वर्ष से खराब है. ग्रामीण चारू मल्लिक, श्यामापद मल्लिक, सिदाम तांती आदि ने बताया कि चापानल पर दर्जनों परिवार सहित मंदिर व एक निजी विद्यालय निर्भर हैं. ग्रामीणों ने चापानल को ठीक कराने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >