XLRI में प्रोफेशनल्स के लिए बिजनेस एनालिटिक्स और सीनियर लीडरशिप में पोस्टग्रेजुएट सर्टिफिकेट कोर्स लांच

XLRI Courses: कोर्स की लांचिंग के अवसर पर एक्सएलआरआइ के एसोसिएट डीन (एग्जीक्यूटिव एजुकेशन) ने कहा कि आज का दौर डेटा-आधारित निर्णय और जिम्मेदार नेतृत्व का है. टैलेंट स्प्रिंट के साथ यह साझेदारी हमें उन पेशेवरों तक विश्वस्तरीय शिक्षा पहुंचाने में मदद करेगी, जो भविष्य के लिए खुद को तैयार करना चाहते हैं. आगामी सत्र से उम्मीदवार इसमें इंट्रेंस के माध्यम से एडमिशन ले सकेंगे.

XLRI Courses: जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट (एक्सएलआरआइ) ने अपने एग्जीक्यूटिव एजुकेशन पोर्टफोलियो में विस्तार किया है. संस्थान में 2 नये हाई इंपैक्ट पोस्ट ग्रेजुएट सर्टिफिकेट प्रोग्राम की शुरुआत की गयी है. पोस्टग्रेजुएट सर्टिफिकेट इन बिजनेस एनालिटिक्स और पोस्टग्रेजुएट सर्टिफिकेट इन सीनियर लीडरशिप कोर्स लांच किये गये हैं. डिजिटल युग में तेजी से बदलते बिजनेस परिदृश्य के लिए प्रोफेशनल तैयार करने के मकसद से इसे खास तौर पर डिजाइन किया गया है.

कोर्स करने वालों को मिलेगा 5 दिन का इन कैंपस इमर्शन

ये कोर्स देश के प्रतिष्ठित बिजनेस स्कूलों में शुमार और आइआइआरएफ 2025 रैंकिंग में दूसरा स्थान हासिल करने वाले एक्सएलआरआइ और टैलेंटस्प्रिंट (जो अब एक्सेंचर का हिस्सा है) के साथ साझेदारी में ऑफर किये जा रहे हैं. इन दोनों कोर्स के स्टूडेंट्स की पढ़ाई पूरी तरह लाइव ऑनलाइन मोड में होगी. इस कोर्स में एडमिशन लेने वालों को जमशेदपुर के कैंपस में 5 दिन का इन कैंपस इमर्शन भी मिलेगा.

12 महीने का होगा कोर्स PGCBM का कोर्स

PGCBM का कोर्स सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद उम्मीदवारों को एक्सएलआरआइ का सर्टिफिकेट मिलेगा. साथ ही उन्हें 30,000 से अधिक पूर्व छात्रों के मजबूत ग्लोबल एलुमनाई नेटवर्क से जुड़ने का अवसर मिलेगा. बिजनेस एनालिटिक्स कार्यक्रम 12 महीने का होगा. इसे एआइसीटीइ से मान्यता मिल चुकी है. इसमें डिस्क्रिप्टिव, प्रेडिक्टिव तथा प्रिस्क्रिप्टिव एनालिटिक्स पर गहराई से फोकस रहेगा. ये कोर्स खासतौर पर आइटी, बिग डाटा, ई-कॉमर्स, मार्केटिंग, रिसर्च और संबंधित क्षेत्रों में 3-10 साल का अनुभव रखने वाले शुरुआती एवं मिड-लेवल प्रोफेशनल्स के लिए काफी उपयोगी हैं.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

10 साल के अनुभव वालों के लिए सीनियर लीडरशिप कोर्स

दूसरी ओर, सीनियर लीडरशिप कार्यक्रम उन वरिष्ठ प्रबंधकों के लिए तैयार किया गया है, जिनके पास कम से कम 10 साल का कार्यानुभव हो. इसमें स्ट्रैटेजिक थिंकिंग, लीडरशिप कम्युनिकेशन, कॉर्पोरेट गवर्नेंस, चेंज मैनेजमेंट और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन जैसे विषयों पर गहन सत्र होंगे, ताकि जटिल बिजनेस चुनौतियों का सामना करने की क्षमता बढ़े.

दोनों कोर्स में इंट्रेंस परीक्षा के जरिये होगा एडमिशन

कोर्स की लांचिंग के अवसर पर एक्सएलआरआइ के एसोसिएट डीन (एग्जीक्यूटिव एजुकेशन) ने कहा कि आज का दौर डेटा-आधारित निर्णय और जिम्मेदार नेतृत्व का है. टैलेंट स्प्रिंट के साथ यह साझेदारी हमें उन पेशेवरों तक विश्वस्तरीय शिक्षा पहुंचाने में मदद करेगी, जो भविष्य के लिए खुद को तैयार करना चाहते हैं. आगामी सत्र से उम्मीदवार इसमें इंट्रेंस के माध्यम से एडमिशन ले सकेंगे.

XLRI Courses: PGCBM कोर्स के लिए जरूरी जानकारी

एडमिशन के लिए योग्यतास्नातक की परीक्षा पास की हो और कम से कम 12 महीने के काम का अनुभव हो
कोर्स की अवधि12 महीने
कोर्स की शुरुआतदिसंबर 2025
आवेदन की आखिरी तारीख30 नवंबर 2025
पढ़ाई का मोड5 दिन का 1 कैंपस मॉड्यूल
पढ़ाई कब होगीगुरुवार और शनिवार को शाम 6:30 बजे से रात के 9:30 बजे तक
कोर्स की फीस3,70,000 रुपए (इंस्टॉलमेंट और लोन की सुविधा उपलब्ध है)
स्रोत : एक्सएलआरआइ

इसे भी पढ़ें

मैनेजमेंट के छात्रों के लिए खुशखबरी! XLRI देगा विदेशी यूनिवर्सिटी की भी डिग्री, 9 ग्लोबल ट्रैक शुरू

135 वर्किंग प्रोफेशनल्स अब दोबारा शुरू करेंगे पढ़ाई, जमशेदपुर के एक्सएलआरआई में नए बैच का उद्घाटन

XLRI Placement 2025: XLRI के स्टूडेंट को सर्वाधिक 1.10 करोड़ का पैकेज, डोमेस्टिक में सर्वाधिक 75 लाख, 100 फीसदी प्लेसमेंट

वर्किंग प्रोफेशनल्स के लिए शानदार मौका, XLRI ने लांच किए दो नए कोर्स, आवेदन करने की ये है आखिरी तारीख

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >