Jamshedpur News : हेलमेट नहीं पहनने के कारण एक माह में 17 लोगों की गयी जान

Jamshedpur News : समाहरणालय सभागार में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गयी.

सड़क सुरक्षा : लापरवाही पर रद्द होगा ड्राइविंग लाइसेंस

यात्री वाहनों में ओवरलोडिंग, सड़क पर कहीं भी बस रोककर सवारी उतारने-चढ़ाने पर मालिकों पर होगी कार्रवाई

Jamshedpur News :

समाहरणालय सभागार में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने, यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराने और हिट एंड रन मामलों में मुआवजा वितरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन चर्चा की गयी. समीक्षा के दौरान यह चौंकाने वाला तथ्य सामने आया कि पिछले एक महीने में अलग-अलग सड़क हादसों में जान गंवाने वाले लोगों में से 17 की मौत केवल इसलिए हुई, क्योंकि उन्होंने हेलमेट नहीं पहना था. बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी सबा आलम अंसारी, ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग, रेल एसपी अजीत कुमार, एसडीएम धालभूम अर्णव मिश्रा, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर राहुल आनंद, एडीसी संतोष गर्ग, डीटीओ धनंजय, एसडीओ घाटशिला सुनील चंद्र, डीएसपी ट्रैफिक और ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधि मुख्य रूप से उपस्थित रहे.

लापरवाही पर रद्द होगा ड्राइविंग लाइसेंस

उपायुक्त ने बिना हेलमेट वाहन चलाने और चालकों की लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जतायी. उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि गलत दिशा में वाहन चलाने, तेज रफ्तार और ड्रिंक एंड ड्राइव के मामलों में केवल जुर्माना वसूलना काफी नहीं है, बल्कि संबंधित चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया भी शुरू की जाये. यात्री वाहनों में ओवरलोडिंग और सड़क पर कहीं भी बस रोककर सवारी उतारने-चढ़ाने के मामले में अब बस मालिकों (बस ऑनर) की जिम्मेदारी तय की जायेगी और उनके विरुद्ध कार्रवाई होगी.

ब्लैक स्पॉट पर सुधारात्मक कदम और पुराने वाहनों पर रोक

जिले में पूर्व से चिह्नित ब्लैक स्पॉट के अलावा नये दुर्घटना स्थलों पर सुधारात्मक उपाय अपनाने के निर्देश दिये गये. उपायुक्त ने कहा कि बिना फिटनेस और पुरानी गाड़ियां किसी भी सूरत में सड़क पर न चलें, इसके लिए परिवहन विभाग कठोर अभियान चलाये. शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण थाना क्षेत्रों में भी सघन जांच अभियान चलाने को कहा गया है. साथ ही, उत्पाद विभाग के अधिकारियों को शराब दुकानों के आसपास अवैध तरीके से शराब सेवन या बिक्री पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया गया.

मददगारों को मिलेगा सम्मान, मुआवजा जल्द

बैठक में ”हिट एंड रन” मामलों में लंबित मुआवजे के प्रकरणों को जल्द निपटाने और प्रभावित परिवारों को त्वरित भुगतान सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया. इसके अलावा, सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मदद करने वाले लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए ”गुड सेमेरिटन” (नेक व्यक्ति) योजना के तहत सम्मानित करने का निर्देश दिया गया. उपायुक्त ने स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राओं के बीच यातायात नियमों के प्रति जागरुकता बढ़ाने पर भी विशेष जोर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajesh singh

राजेश कुमार सिंह, 19 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे है. कटिहार जिला के मनिहारी अनुमंडल से प्रिंट के साथ डिजिटल में तीन वर्षों से कार्य कर रहे हैं. राजनीति, समाजिक क्षेत्र में गहरी रूचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >