Jamshedpur News : बर्मामाइंस : घर के सामने गाली-गलौज का विरोध करने पर थर्मोकोल कटर से गर्दन पर किया हमला, आरोपी गिरफ्तार
Jamshedpur News : बर्मामाइंस थानांतर्गत कंचन नगर के रहने वाले ऋषि कुमार राम और उसके दोस्त टिंकू सिंह पर पड़ोस के रहने वाला राहुल राम उर्फ नेपाली ने थर्मोकोल कटर से गर्दन पर हमला कर दिया.
Jamshedpur News : बर्मामाइंस : घर के सामने गाली-गलौज का विरोध करने पर थर्मोकोल कटर से गर्दन पर किया हमला, आरोपी गिरफ्तार
Jamshedpur News :
बर्मामाइंस थानांतर्गत कंचन नगर के रहने वाले ऋषि कुमार राम और उसके दोस्त टिंकू सिंह पर पड़ोस के रहने वाला राहुल राम उर्फ नेपाली ने थर्मोकोल कटर से गर्दन पर हमला कर दिया. ऋषि के गर्दन पर गंभीर जख्म है. उसे इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया है. ऋषि की स्थिति नाजुक बनी हुई है. वहीं घटना के बाद पुलिस ने हमला करने वाले राहुल उर्फ नेपाली को गिरफ्तार कर लिया है. घटना सोमवार देर रात की है. घटना के संबंध में बर्मामाइंस पुलिस ने बताया कि दोनों कंचन नगर के रहने वाले हैं. सोमवार की रात को राहुल शराब के नशे में ऋषि के घर के पास आकर जोर-जोर से गाली-गलौज करने लगा. जिसका ऋषि ने विरोध किया. साथ ही उसे घर जाने को कहा. उसके बाद राहुल मौके से चला गया. थोड़ी देर के बाद वह थर्माेकोल कटर लेकर आया और ऋषि के गर्दन पर हमला कर दिया. बीच-बचाव करा रहे टिंकू पर भी ब्लेड से हमला कर मौके से फरार हो गया. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ करने के बाद उसे मंगलवार को पुलिस ने जेल भेज दिया.
राजेश कुमार सिंह, 19 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे है. कटिहार जिला के मनिहारी अनुमंडल से प्रिंट के साथ डिजिटल में तीन वर्षों से कार्य कर रहे हैं. राजनीति, समाजिक क्षेत्र में गहरी रूचि रखते हैं.