Jamshedpur News : टाटानगर स्टेशन से भटककर कांड्रा पहुंचे दो मासूम, सकुशल रेस्क्यू

Jamshedpur News : टाटानगर रेलवे स्टेशन से गलती से ट्रेन में सवार होकर कांड्रा पहुंच गये दो मासूम बच्चों को मंगलवार को कांड्रा रेलवे स्टेशन पर रेस्क्यू किया गया. जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चे टाटानगर स्टेशन से पांड्राशाली जाने के लिए निकले थे

Jamshedpur News :

टाटानगर रेलवे स्टेशन से गलती से ट्रेन में सवार होकर कांड्रा पहुंच गये दो मासूम बच्चों को मंगलवार को कांड्रा रेलवे स्टेशन पर रेस्क्यू किया गया. जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चे टाटानगर स्टेशन से पांड्राशाली जाने के लिए निकले थे, लेकिन गलती से आसनसोल इंटरसिटी एक्सप्रेस में चढ़ गये. ट्रेन के कांड्रा स्टेशन पहुंचने पर दोनों बच्चे वहां उतर गये और प्लेटफॉर्म पर भटकने लगे.

स्टेशन पर मौजूद रेलकर्मियों की नजर जब बच्चों पर पड़ी तो उन्होंने तुरंत उन्हें रोका और पूछताछ की. बच्चों ने अपनी आपबीती सुनायी, जिसके बाद रेलकर्मियों ने मामले की सूचना कांड्रा थाना को दी. थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और दोनों बच्चों को अपने संरक्षण में लिया. थाना प्रभारी ने बताया कि बच्चों की पहचान कर उनके परिजनों से संपर्क किया गया. इसके बाद सभी जरूरी औपचारिकताओं के बाद दोनों बच्चों को सकुशल उनके घर भेजने की प्रक्रिया पूरी की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >