जमशेदपुर की लाइफ लाइन सुवर्णरेखा को गंदा कर रहे 9 बड़े नालों का पानी, अधर में लटका 72 करोड़ के एसटीपी का निर्माण

Jamshedpur News: जमशेदपुर के मानगो नगर निगम इलाके को साफ-सुथरा बनाने के लिए 72 करोड़ रुपये की सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) योजना अटक गई है. तकनीकी स्वीकृति के बाद भी बजट आवंटित नहीं हुआ है. नगर विकास विभाग को निगम में फिर से लिखा पत्र. इससे संबंधित रिपोर्ट नीचे पढ़ें.

Jamshedpur News: झारखंड के जमशेदपुर के मानगो नगर निगम इलाके को साफ-सुथरा बनाने की कोशिश सरकारी कागजात और पत्रों के बीच उलझ गई है. नगर विकास विभाग की ओर से 72 करोड़ रुपये की सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) योजना को तकनीकी स्वीकृति मिल चुकी है, लेकिन बजट नहीं मिलने की वजह से यह योजना अब तक शुरू नहीं हो पाई है. प्लांट के लिए तीन अलग-अलग स्थानों पर कुल 4.5 एकड़ जमीन की आवश्यकता है. चाणक्यपुरी में एक एकड़, लक्ष्मण नगर में 3 और बैकुंठ नगर में आधा एकड़ जमीन पर एसटीपी प्लांट लगना है. जमीन भी चिह्नित की जा चुकी है. योजना पूरी होने पर प्रतिदिन 31.5 मिलियन लीटर (एमएलडी) गंदा पानी साफ होकर सुवर्णरेखा नदी में गिरेगा. 

2023-24 में बना रिपोर्ट, अब तक नहीं मिली राशि

योजना की प्रोजेक्ट रिपोर्ट कंसल्टेन्सी फर्म एनजेएस ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में ही तैयार किया था. विभाग से हरी झंडी मिलने के बाद उम्मीद जगी थी कि जल्द ही मानगो के 9 बड़े नालों का गंदा पानी साफ होकर नदी में गिरेगा, लेकिन बजट का आवंटन नहीं होने से योजना टेंडर के प्रोसेस तक भी नहीं पहुंच सकी है. नगर निगम ने एक बार फिर रिमाइंडर भेजकर फंड की मांग की है जिससे कि शहर को गंदगी से निजात मिल सके.

इन तीन जगहों पर बनेंगे प्लांट

  • चाणक्यपुरी: 1 एकड़ जमीन
  • लक्ष्मण नगर: 3 एकड़ जमीन
  • बैकुंठ नगर: 0.5 एकड़

उप नगर आयुक्त ने क्या कहा?

मानगो नगर निगम के उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार ने कहा कि एसटीपी योजना के लिए तकनीकी स्वीकृति मिल चुकी है, लेकिन योजना को धरातल पर उतारने के लिए अभी फंड नहीं मिला है. फंड के लिए नगर विकास विभाग को फिर से पत्र लिखा गया है. राशि मिलते ही प्राथमिकता के आधार पर कार्य प्रारंभ कराया जायेगा.

यह भी पढ़ें: बोकारो का चंद्रपुरा DVC प्लांट में भीषण आग, CISF की वजह से टला बड़ा हादसा, धू-धू कर जला एमसीसी-2 पैनल

यह भी पढ़ें: देवघर में गैस की किल्लत भी नहीं रोक पाई ‘सेवा की रसोई’, सदर अस्पताल में लकड़ी की आंच पर पक रहा 300 लोगों का खाना

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >