Jamshedpur News : 9 साल के बच्चे की किडनी से निकला 17.5 एमएम का पत्थर

Jamshedpur News : चाईबासा निवासी आनंत गोप के 9 वर्षीय पुत्र अरविंद गोप को पेट दर्द के साथ बुखार और पीठ में दर्द की शिकायत थी.

Jamshedpur News :

चाईबासा निवासी आनंत गोप के 9 वर्षीय पुत्र अरविंद गोप को पेट दर्द के साथ बुखार और पीठ में दर्द की शिकायत थी. तकलीफ बढ़ने पर परिजन उसे इलाज के लिए काशीडीह स्थित जौहरी यूरो एंड स्टोन सुपरस्पेशलिस्ट हॉस्पिटल लेकर पहुंचे. अस्पताल में डॉ. संजय जौहरी ने जांच की, तो पाया कि अरविंद की किडनी में 17.5 एमएम का बड़ा पत्थर है. जिसने किडनी को पूरी तरह ब्लॉक कर दिया है. इसके कारण किडनी में पानी भर गया और उसका फंक्शन धीरे-धीरे खराब हो रहा था. डॉक्टरों के अनुसार समय पर इलाज नहीं होता, तो स्थिति गंभीर हो सकती थी. बच्चे की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसका ऑपरेशन करने का निर्णय लिया.

नयी तकनीक आरआइआरएस (रेट्रोग्रेड इंट्रारेनल सर्जरी) के माध्यम से पतली दूरबीन का उपयोग कर बिना किसी चीरे के स्टोन को सफलतापूर्वक निकाला गया. यह आधुनिक तकनीक किडनी स्टोन के इलाज में बेहद कारगर मानी जाती है, जिसमें मरीज को कम दर्द होता है और रिकवरी भी तेजी से होती है. मरीज सिर्फ एक दिन में स्वस्थ होकर घर लौट गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >