Jamshedpur News : मानगो में दो दिनों से ठप जलापूर्ति आज से हो सकती है सामान्य

Jamshedpur News : मानगो के रामकृष्ण कॉलोनी समेत कई इलाकों में पिछले दो दिनों से जारी पेयजल संकट से सोमवार को राहत मिलने की उम्मीद है.

विधायक ने डीसी को किया ट्वीट, देर रात तक पंप मरम्मत में जुटे रहे कर्मचारी

उलीडीह सहित कई इलाकों में पानी को लेकर हाहाकार, टैंकरों से की गयी पानी की सप्लाई

Jamshedpur News :

मानगो के रामकृष्ण कॉलोनी समेत कई इलाकों में पिछले दो दिनों से जारी पेयजल संकट से सोमवार को राहत मिलने की उम्मीद है. रामनवमी जुलूस और क्षेत्र में आयी तेज आंधी-बारिश के कारण बिजली आपूर्ति बाधित होने और जलापूर्ति प्लांट का एक पंप जल जाने से पूरी व्यवस्था चरमरा गयी थी. रविवार को भी उलीडीह के कई क्षेत्रों में सुबह पानी नहीं आया. जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा. जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने उपायुक्त (डीसी) को ट्वीट कर हस्तक्षेप करने की अपील की. विधायक के ट्वीट के बाद निगम प्रशासन सक्रिय हुआ और तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था शुरू की गयी.

बाइपास के जरिये कुछ इलाकों में भेजा गया पानी

निगम ने तत्काल जलापूर्ति सुचारू करने के लिए बाइपास सिस्टम का सहारा लिया. इसके माध्यम से रविवार दोपहर 12:30 बजे के बाद कुंवर बस्ती और आदिवासी कॉलोनी जैसे क्षेत्रों में पाइपलाइन के जरिये जलापूर्ति की गयी. जिन इलाकों में पाइप लाइन से सप्लाई संभव नहीं था, वहां टैंकरों के माध्यम से पानी भेजा गया.

आज सुबह से सुचारू हो सकती है सप्लाई

जले हुए पंप की मरम्मत का कार्य रविवार देर रात तक जारी रहा. नगर निगम के अधिकारियों को उम्मीद है कि रविवार की रात तक पंप ठीक कर लिया जायेगा. जिससे सोमवार की सुबह से मानगो के सभी प्रभावित क्षेत्रों में जलापूर्ति पूरी तरह सामान्य हो जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >