जमशेदपुर में 9 साल के बच्चे की किडनी से निकला 17.5 mm का स्टोन

Jamshedpur News: जमशेदपुर में 9 साल के बच्चे की किडनी से 17.5 एमएम का बड़ा स्टोन सफलतापूर्वक निकाला गया. डॉक्टरों ने बिना चीरे वाली आधुनिक तकनीक के जरिए ऑपरेशन किया, जिससे बच्चे को कम दर्द हुआ और वह सिर्फ एक दिन में स्वस्थ होकर घर लौट गया.

Jamshedpur News: झारखंड में डॉक्टरों ने 9 साल के बच्चे की किडनी से निकला 17.5 एमएम का पत्थर निकाला. स्टोन निकालने के लिए डॉक्टरों ने आधुनिक तकनीक आरआईआरएस (रेट्रोग्रेड इंट्रारेनल सर्जरी) का इस्तेमाल किया गया, जिससे बिना बड़े चीरे के सुरक्षित तरीके से पत्थर बाहर निकाला गया. 

क्या है मामला?

चाईबासा निवासी आनंत गोप के 9 साल के बेटे अरविंद गोप को पेट दर्द के साथ बुखार और पीठ में दर्द की शिकायत थी. तकलीफ बढ़ने पर परिजन उसे इलाज के लिए काशीडीह स्थित जौहरी यूरो एंड स्टोन सुपरस्पेशलिस्ट हॉस्पिटल लेकर पहुंचे. अस्पताल में डॉ. संजय जौहरी ने जांच की, तो पाया कि अरविंद की किडनी में 17.5 एमएम का बड़ा पत्थर है. जिसने किडनी को पूरी तरह ब्लॉक कर दिया है. इसके कारण किडनी में पानी भर गया और उसका फंक्शन धीरे-धीरे खराब हो रहा था. 

डॉक्टरों ने क्या कहा? 

डॉक्टरों के अनुसार समय पर इलाज नहीं होता, तो स्थिति गंभीर हो सकती थी. बच्चे की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसका ऑपरेशन करने का निर्णय लिया. 

नई तकनीक से इलाज 

बच्चे के इलाज के लिए नई तकनीक का इस्तेमाल किया गया. आरआइआरएस (रेट्रोग्रेड इंट्रारेनल सर्जरी) के माध्यम से पतली दूरबीन का उपयोग कर बिना किसी चीरे के स्टोन को सफलतापूर्वक निकाला गया. यह मॉडर्न तकनीक किडनी स्टोन के इलाज में बेहद कारगर मानी जाती है, जिसमें मरीज को कम दर्द होता है और रिकवरी भी तेजी से होती है.  

एक दिन में मिली छुट्टी

इलाज के बाद मरीज सिर्फ एक दिन में स्वस्थ होकर घर लौट गया.

यह भी पढ़ें: बोकारो का चंद्रपुरा DVC प्लांट में भीषण आग, CISF की वजह से टला बड़ा हादसा, धू-धू कर जला एमसीसी-2 पैनल

यह भी पढ़ें: देवघर में गैस की किल्लत भी नहीं रोक पाई ‘सेवा की रसोई’, सदर अस्पताल में लकड़ी की आंच पर पक रहा 300 लोगों का खाना

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर में लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. वह पिछले एक साल से व्यंजन (Recipes), फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे विषयों पर लेख लिख रही हैं. उनका उद्देश्य पाठकों को रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और स्टाइलिश बनाने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स देना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >