Jamshedpur News : धातकीडीह : दो दिनों से गायब युवक का तालाब में मिला शव
Jamshedpur News : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के धातकीडीह ए ब्लॉक लाइन नंबर-7 निवासी जिशान रियाज (37 वर्ष) का शव रविवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में बेल्डीह लेक से बरामद किया गया.
By RAJESH SINGH | Updated at :
जमशेदपुर (फाइल फोटो)
Jamshedpur News :
बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के धातकीडीह ए ब्लॉक लाइन नंबर-7 निवासी जिशान रियाज (37 वर्ष) का शव रविवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में बेल्डीह लेक से बरामद किया गया. जिशान शुक्रवार की शाम करीब चार बजे से गायब था. रविवार की सुबह बेल्डीह लेक के पास उसका चप्पल मिला. इसके बाद लेक के पानी में उसका शव भी दिखा. जानकारी मिलने पर जिशान के परिजन पहुंचे. सूचना मिलने पर बिष्टुपुर थाना की पुलिस पहुंची. पुलिस ने लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला. जिसके बाद परिजन उसे टीएमएच ले गये. जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया. जिशान की मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है. पुलिस के अनुसार जिशान दो दिनों से गायब था. रविवार को शव बेल्डीह लेक में मिला है. मौत के कारण का पता लगाया जा रहा है. वहीं, परिजनों ने बताया कि वह फुटबॉलर था. लेकिन इन दिनों नशे का काफी सेवन करने लगा था. वह दो भाईयों में बड़ा था.