टाटा मोटर्स जमशेदपुर 3 दिन के लिए बंद, जानें क्या है पूरा मामला

Tata Motors Block Closure: टाटा मोटर्स जमशेदपुर प्रबंधन ने 13 और 14 जून को 2 दिन का ब्लॉक क्लोजर लिया है. इसकी वजह से टाटा मोटर्स प्लांट में लगातार 3 दिन वाहनों का उत्पादन पूरी तरह से ठप होने का सीधा असर आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया में टाटा मोटर्स पर आश्रित कंपनियों पर पड़ेगा. आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया में 90 प्रतिशत कंपनियां सीधे टाटा मोटर्स पर आश्रित हैं. ब्लॉक क्लोजर से प्रभावित श्रमिकों को ब्लॉक क्लोजर से पहले और बाद में ब्लॉक क्लोजर की अवधि के लिए कोई छुट्टी स्वीकृत नहीं की जोयगी.

Tata Motors Block Closure| जमशेदपुर, अशोक झा : टाटा मोटर्स जमशेदपुर प्रबंधन ने 13 और 14 जून को 2 दिन का ब्लॉक क्लोजर लिया है. 15 जून रविवार को कर्मचारियों का साप्ताहिक अवकाश है. इसिलए प्लांट 3 दिन बाद यानी सोमवार 16 जून को खुलेगा. इस संबंध में गुरुवार को टाटा मोटर्स के प्लांट हेड सुनील तिवारी के आदेश से सर्कुलर जारी किया गया. 31 जुलाई 2017 के समझौते के तहत प्रबंधन ने ब्लॉक क्लोजर लिया है.

Tata Motors Block Closure: क्या है ब्लॉक क्लोजर की व्यवस्था

ब्लॉक क्लोजर के दौरान कंपनी का 50 प्रतिशत और कर्मचारियों के लीव का 50 प्रतिशत कटता है. जिन कर्मचारियों का पीएल या सीएल खत्म हो गया है, उनके वेतन से क्लोजर का पैसा समायोजित होगा. क्लोजर के दौरान जिन कर्मचारियों या अधिकारियों को ड्यूटी पर बुलाया जायेगा, उन्हें काम पर आना होगा. अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों या अधिकारियों का पूरे दिन का वेतन कटेगा. वह दिन कर्मचारियों के अवकाश में चला जायेगा.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

आदित्यपुर की 90 प्रतिशत कंपनियां टाटा मोटर्स पर निर्भर

टाटा मोटर्स प्लांट में लगातार 3 दिन वाहनों का उत्पादन पूरी तरह से ठप होने का सीधा असर आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया में टाटा मोटर्स पर आश्रित कंपनियों पर पड़ेगा. आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया में 90 प्रतिशत कंपनियां सीधे टाटा मोटर्स पर आश्रित हैं. ब्लॉक क्लोजर से प्रभावित श्रमिकों को ब्लॉक क्लोजर से पहले और बाद में ब्लॉक क्लोजर की अवधि के लिए कोई छुट्टी स्वीकृत नहीं की जोयगी.

इसे भी पढ़ें

Jharkhand Ka Mausam: 20 जिलों के लिए मौसम केंद्र ने जारी किया येलो अलर्ट, जानें झारखंड में कैसा रहेगा आज का मौसम

आज 12 जून 2025 को आपको कितने में मिलेगा 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर, यहां चेक करें भाव

417 करोड़ की लागत वाले छतरपुर सोन जलापूर्ति परियोजना का सेंट्रल टीम ने लिया जायजा, 6 साल में 17 प्रतिशत ही हुआ काम

Palamu News: अबुआ आवास से 11 लाभुकों को वंचित करने वाली मुखिया और 2 पंचायत सचिव पर एक्शन

Ramgarh News: गिद्दी ए कोलियरी में सीबीआई का छापा, 2 बड़े बैग जब्त

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >