ताइक्वांडो : बारीडीह रिक्रिएशन बना चैंपियन

kolhan-school-club taikwando: शिक्षा निकेतन, टेल्को में पूर्वी सिंहभूम जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से आयोजित 31वीं कोल्हान अंतर जिला स्कूल/क्लब ताइक्वांडो प्रतियोगिता रविवार को संपन्न हो गया.

जमशेदपुर. शिक्षा निकेतन, टेल्को में पूर्वी सिंहभूम जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से आयोजित 31वीं कोल्हान अंतर जिला स्कूल/क्लब ताइक्वांडो प्रतियोगिता रविवार को संपन्न हो गया. प्रतियोगिता में बारीडीह रिक्रिएशन क्लब की टीम ने 224 अंक अर्जित करते हुए ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया. वहीं, साउथ प्वाइंट स्कूल (193 अंक) उपविजेता बना. केसी क्लब (89 अंक) को तीसरा स्थान मिला. समापन समारोह में शिक्षा निकेतन की प्रधानाध्यापिका सुमिता डे मौजूद थी. मौके पर सुभाष प्रसाद, समर आर्यन, विवेकानन्द प्रमाणिक, आरती कुमारी, श्वेता सिंह, विश्वजीत गुप्ता, भवानी घटवाल, महेंद्र उठे, दीपक कुमार, प्रियंका गापुर, रोहित सिंह, कामाख्या नारायण, सोहम मिश्रा, अर्चिता मोहंती, गुड़िया कुमारी, रानी साहू आदि मौजूद थे. गोपाल कुमार की देखरेख में प्रतियोगिता का सफल संचालन किया गया. इस प्रतियोगिता में पूरे कोल्हान के 40 स्कूल व 20 क्लबों के कुल 600 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >