परिवार और झामुमो के लिए अपूरणीय क्षति है रामदास सोरेन का जाना, बोले सुदिव्य कुमार सोनू

Sudivya Kumar in Jamshedpur: सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि झामुमो केवल एक राजनीतिक दल नहीं है, बल्कि एक मजबूत सामाजिक संगठन भी है, जो अपने सदस्यों और उनके परिवारों के साथ हर परिस्थिति में एकजुटता से खड़ा रहता है. मंत्री सोनू ने कहा कि रामदास सोरेन का योगदान झारखंड की राजनीति और समाज के लिए अविस्मरणीय है.

Sudivya Kumar in Jamshedpur: झारखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ नेता रहे रामदास सोरेन के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए मंगलवार को राज्य के नगर विकास एवं आवास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू उनके घोड़ाबांधा स्थित आवास पहुंचे. यहां उन्होंने रामदास सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें जोहार कहा.

झामुमो परिवार ने एक मार्गदर्शक खो दिया – सोनू

मंत्री ने कहा कि यह दुःखद घटना न केवल एक परिवार के लिए, बल्कि संपूर्ण झामुमो परिवार के लिए भी एक अपूरणीय क्षति है. झामुमो परिवार ने एक मार्गदर्शक और संरक्षक खो दया है. मंत्री ने कहा कि वे शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं और उन्हें सांत्वना देते हैं.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

‘झामुमो राजनीतिक दल ही नहीं, सामाजिक संगठन भी’

उन्होंने कहा कि झामुमो केवल एक राजनीतिक दल नहीं है, बल्कि एक मजबूत सामाजिक संगठन भी है, जो अपने सदस्यों और उनके परिवारों के साथ हर परिस्थिति में एकजुटता से खड़ा रहता है. मंत्री सोनू ने कहा कि रामदास सोरेन का योगदान झारखंड की राजनीति और समाज के लिए अविस्मरणीय है. उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया और आदिवासी समाज की बेहतरी तथा राज्य के समग्र विकास के लिए अपना जीवन समर्पित किया.

इसे भी पढ़ें

साहिबगंज में बबलू कबाड़ीवाला के यहां इडी का छापा, पत्नी-बेटी से 12 घंटे तक की पूछताछ

झारखंड कैडर के आइपीएस कुलदीप द्विवेदी सीबीआइ के संयुक्त निदेशक बने

राज्यसभा में गूंजा सूर्या हांसदा एनकाउंटर केस, आदित्य साहू ने कही ये बात

ऑस्ट्रेलिया में बनी पिस्टल और 50 कारतूस के साथ राहुल गैंग के 4 अपराधी गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >