नशे में शराब व्यवसायी की पत्नि को गले लगाना बना मौत का कारण, पति ने खुद पुलिस को बताया उस रात क्या हुआ था

पत्नी से छेड़खानी का बदला लेने के लिए शंभू ने मनोहर की हत्या कर दी. पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी शंभू ने कबूल किया है कि उसने मनोहर की बोल्डर से मारकर जान ली. वारदात के बाद शंभू को गिरफ्तार कर लिया गया है.

पटमदा : पत्नी से छेड़खानी का बदला लेने के लिए शंभू ने मनोहर की हत्या की थी. इसका खुलासा पुलिस ने प्रेस वार्ता में किया है. इस मामले में पुलिस ने खून से सना बोल्डर भी बरामद किया है. साथ ही शंभू को गिरप्तार कर जेल भेज दिया है. शंभू ने पुलिस को पूछताछ के दौरान बताया कि शनिवार देर रात मनोहर माझी उनके घर पर शराब पीने आया था. शंभू सिंह की पत्नी ने मनोहर माझी को ग्लास में शराब परोसा. शराब पीने के बाद मनोहर ने उनकी पत्नी को पीछे से पकड़ लिया. उस वक्त घर पर शंभू सिंह अपने दो बच्चों के साथ सो रहे थे. पत्नी के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर शंभू जगे. इसके बाद पत्नी ने घटना की जानकारी दी.

अंधेरा का फायदा उठाकर भाग गया था मनोहर

इसके बाद मनोहर वहां से अंधेरे का फायदा उठाते हुए वहां से भाग गया. शंभू सिंह पत्नी और बच्चों के साथ घर पर सो गए. इसके बाद अहले सुबह शंभू सिंह ने शराब का सेवन किया. इसके बाद मनोहर माझी की तलाश में निकल गए. कुछ दूर जाने के बाद देखा कि कलवर्ट पुल के ऊपर चबूतरा में मनोहर सो रहा है. शंभू ने पुलिस को बताया कि इसके बाद मनोहर माझी को लात मारकर नाले में गिरा दिया गया. इसके बाद शंभू ने मनोहर मांझी को बोल्डर से सर पर वार का गंभीर रूप से घायल कर दिया. मौके पर ही मनोहर की मौत हो गई. इसके बाद शंभू घर लौट गए.

रविवार की सुबह पुलिस को मिल था शव

पटमदा थाना के सारी और बूढ़ीगोड़ा गांव के बीच स्थित कलवर्ट पुल के नीचे से पुलिस ने रविवार सुबह मनोहर माझी (38) का शव बरामद किया था. मृतक के पिता लम्बोदर माझी के ब्यान पर पुलिस ने कांड संख्या 20/26 के तहत 13 सितंबर को हत्या का मामला दर्ज किया था. इस मामले में एसपी के द्वारा पुलिस उपाधीक्षक दयानंद कुमार पटमदा के नेतृत्व में छापेमारी दल गठित कर 24 घंटे के भीतर मामले का खुलासा करते हुए शराब व्यवसायी शंभू सिंह को सारी गांव से गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया गया.

खून से सना बोल्डर भी पुलिस ने किया बरामद

डीएसपी दयानंद कुमार ने बताया कि सारी गांव निवासी शंभू सिंह ने ही अपनी पत्नी के साथ हुई छेड़खानी मामले का बदला लेने के लिए बूढ़ीगोड़ा टोला निवासी मनोहर मांझी की रविवार अहले सुबह बोल्डर से मर कर हत्या कर दी. उन्होंने बताया कि पुलिस ने शंभू सिंह के निशानदेही पर खून से सने बोल्डर भी बरामद कर लिया है.

छापेमारी दल में ये थे शामिल

छापेमारी दल में पटमदा डीएसपी दयानंद कुमार, पटमदा थाना प्रभारी विष्णु चरण भोक्ता, पुलिस आबर निरीक्षक गंदुर उरांव, विजय कुमार, प्रशांत कुमार उपस्थित थे. पूछताछ के क्रम में आरोपी शंभू सिंह ने पुलिस को बताया -

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dilip chandra poddar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >